BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 5:07 pm
REPORT : एसपी अंकित जायसवाल ने किया जिला पुलिस लाइन में जनरल परेड का निरीक्षण, परेड कमांडर ने दी सलामी, अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्न-आउट का किया मूल्यांकन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पुलिस लाइन नीमच स्थित कनावटी परेड ग्राउंड में शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जनरल परेड का निरीक्षण किया। पुलिस विभाग में अनुशासन और टीम वर्क को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से हर मंगलवार और शुक्रवार को जनरल परेड का आयोजन किया जाता है।

सुबह 7.00 बजे रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया द्वारा प्लाटूनों को परेड हेतु तैयार किया गया। 7.15 बजे एसपी जायसवाल के आगमन पर परेड कमांडर ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद एसपी ने प्लाटूनवार निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्न-आउट का मूल्यांकन किया।

निरीक्षण उपरांत 7.30 बजे मार्चपास्ट हुआ और 8.10 बजे परेड का विसर्जन किया गया। परेड के बाद एसपी जायसवाल ने पुलिस लाइन स्थित स्टोर, एमटी और आर्मरी का निरीक्षण भी किया।

परेड के दौरान उत्कृष्ट टर्न-आउट प्रदर्शित करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को एसपी ने प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया, वहीं कमजोर टर्न-आउट वाले कर्मचारियों को सुधार हेतु चेतावनी दी गई।

आज की परेड में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकिता सिंह, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया सहित पुलिस लाइन, थानों व एसपी कार्यालय के कुल 72 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE