BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 5:13 pm
KHABAR : सांसद खेल महोत्सव का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ, नवोदित खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, खेलेगा इंडिया तो जीतेगा इंडिया, खेलेगा इंडिया तो फिट रहेगा इंडिया, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद ब्लॉक में आज सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट और स्वस्थ भारत मिशन को सशक्त बनाने की दिशा में आयोजित यह प्रतियोगिता विकासखंड स्तरीय है। इससे पहले संस्था स्तर पर आयोजित मुकाबलों में चयनित विजेता टीमें अब ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मैदान में उतरेंगै। चार दिवसीय इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों और उभरते खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संदेश- “खेलेगा इंडिया तो जीतेगा इंडिया, खेलेगा इंडिया तो फिट रहेगा इंडिया” - को आधार बनाकर इस आयोजन को एक जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ कन्या शाला हाई सेकेंडरी स्कूल मैदान, कसरावद में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाईतंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मण और पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, पूर्व विधायक गजानन पाटीदार हेमंत भाई सोनी, शामिल थे


अक्टूबर से चल रहे इस खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को जिला मुख्यालय खरगोन में होगा। आयोजकों का मानना है कि इस पहल से क्षेत्र के युवा खेलों के प्रति अधिक जागरूक होंगे और उनकी प्रतिभा को एक सशक्त दिशा मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE