नीमच। नीमच विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में अब रातें जगमग होंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान शिवाजी की अनूठी पहल पर दो चरणों में हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया गया है।
पहले चरण में जिन 10 ग्राम पंचायतों में हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी, उनमें शामिल हैं- सावन, पिपलोन (पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर), भंवरासा, विशन्या, छायन, बोरदिया कला, मुंडला, बोरखेड़ी, पानेरी (नीलकंठ महादेव मंदिर), कानाखेड़ा (रामोला मंदिर) और थड़ोली।
दूसरे चरण में जिन ग्राम पंचायतों को हाईमास्ट लाइट की सुविधा मिलेगी- तालखेड़ा, चल्दू, आमलीखेड़ा, लसूड़ी तवर, सेमली मेवाड़, सिरखेड़ा, जवासा, पालसोडा, रेवलीदृदेवली (महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर, पिपलोन रोड) और बामनिया।
इन हाईमास्ट लाइटों के लगने से रात के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे सुरक्षा, आवागमन और स्थानीय कार्यक्रमों में आसानी होगी। विशेष रूप से धार्मिक स्थलों पर होने वाले प्रतिवर्ष के बड़े आयोजनों में प्रकाश की कमी के कारण आने वाली समस्याएँ अब दूर होंगी। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण और उपयोगी पहल के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान शिवाजी के प्रति आभार व्यक्त किया है।