BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 5:59 pm
NEWS : ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत डीएसटी व धोलापानी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.646 किलो एमडी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, कीमत करीब 10 करोड़, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत धोलापानी थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 646 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन ड्रग) जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ड्रग परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

नाका बंदी के दौरान मिली सफलता-
घटना के अनुसार 28 नवंबर को कार्यवाहक थानाधिकारी नारायणलाल (उनि.) के नेतृत्व में पुलिस टीम थाने से पहले स्पीड ब्रेकर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध स्थिति में आते दिखाई दिए, जिनके बैग भारी प्रतीत हो रहे थे।

रोककर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम जतीन पिता कैलाश मालवीय (22), निवासी मानपुरा थाना कोतवाली प्रतापगढ़ बताया। उसके पीछे बैठे युवक ने अपना नाम जितेंद्र पिता रतनलाल मालवीय (27), निवासी मानपुरा थाना कोतवाली प्रतापगढ़ बताया।

दोनों बैग की जांच में कुल 4.646 किलो एमडी बरामद हुई। दोनों युवकों के पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर ड्रग जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज-
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। ड्रग तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी बी. आदित्य की बाइट (सारांश)-
एसपी बी. आदित्य ने कहा कि "ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले में ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का अभियान जारी रहेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE