BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 6:36 pm
KHABAR : संयुक्त संचालक मुनिया का खातेगांव मंडी में निरीक्षण, किसानों से व्यवस्थाओं, भुगतान और भावांतर योजना पर लिया फीडबैक, पढे़ खबर 

Share On:-

खातेगांव। संयुक्त संचालक मानसिंह मुनिया ने शुक्रवार को खातेगांव कृषि उपज मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण कृषि उपज मंडियों में पारदर्शिता और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।


निरीक्षण के दौरान मुनिया ने प्रवेश व्यवस्था, नीलामी प्रक्रिया, तुलाई, लेखांकन, भुगतान प्रणाली और भावांतर योजना के क्रियान्वयन सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने नीलामी स्थल पर किसानों और व्यापारियों से कृषि उपज के वर्तमान भाव, बोली प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा भुगतान की समयसीमा पर चर्चा की।


किसानों ने संयुक्त संचालक को अपनी उपज के भुगतान, तुलाई व्यवस्था और भावांतर योजना के लाभ मिलने की स्थिति से अवगत कराया। इस पर मुनिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को भुगतान या दस्तावेजी प्रक्रिया में अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी।


उन्होंने मंडी कर्मचारियों को भावांतर भुगतान योजना के सुचारू संचालन, दैनिक प्रगति की सतत निगरानी, किसानों की शिकायतों के तत्काल निराकरण और पारदर्शी नीलामी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।


गौरतलब है कि खातेगांव मंडी में 24 अक्टूबर से भावांतर भुगतान योजना लागू है। संयुक्त संचालक ने योजना की अब तक की प्रगति रिपोर्ट, किसानों को किए गए भुगतान, लंबित मामलों और दैनिक खरीदी की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। मुनिया ने कहा कि मंडी में किसानों की सुविधा प्राथमिकता है। विभाग समय-समय पर ऐसे निरीक्षण कर सुधार की दिशा में कदम उठाता रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE