देवास। शासकीय कार्यालय कार्यों को डिजिटल एवं अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई है। ई-ऑफिस प्रणाली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वन मंडल कार्यालय देवास में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण जिला सूचना अधिकारी मनीष कुमार खत्री द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान खत्री ने ई-ऑफिस के महत्व, फाइल निस्तारण की गति, पारदर्शिता बढ़ाने तथा मॉनिटरिंग को सुगम बनाने के विषय में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने फाइल निर्माण, नोटशीट तैयार करना, डायरी, ई-डिस्पैच, फाइल ट्रैकिंग, डिजिटल अनुमोदन सहित ई-ऑफिस के सभी प्रमुख मॉड्यूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही एक लाइव फाइल बनाकर कार्यालय की संपूर्ण प्रक्रिया का डेमो भी प्रस्तुत किया गया।