BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 6:56 pm
KHABAR : जिला पंचायत सीईओ ज्‍योति शर्मा ने की ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास ज्‍योति शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में की। बैठक में सीईओ जनपद पंचायतों द्वारा देवास बाल वाटिका, एक बगिया मां के नाम परियोजना, मनरेगा कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया। बैठक में देवास बाल वाटिकाओं के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।एक बगिया मां के नाम परियोजना अंतर्गत सर्वे किए गए हितग्राहियों के यहां 10 दिवस में पौधे लगाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ-साथ मजदूरी एवं सामग्री का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी परियोजनाओं को आदर्श परियोजनाओं के रूप में विकसित किया जाये।मनरेगा अंतर्गत विगत वर्षों के अपूर्ण कार्यों की उपयंत्रीवार समीक्षा कर एक माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्देश दिये कि जल संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत आगामी वर्ष की कार्ययोजना हेतु कार्यों का चिन्हांकन सिपरी पोर्टल पर करना सुनिश्चित करें। साथ ही इस वर्ष के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर पूर्ण कराने एवं इन कार्यों पर मस्टर जारी कराने के निर्देश दिए गए।शासन निर्देशानुसार जॉबकार्डधारी परिवारों का शतप्रतिशत ईकेवायसी कराया जाना है, सभी उपयंत्री अपने क्षेत्र में यह कार्य शतप्रतिशत समय सीमा में करावे। जल संवर्धन अंतर्गत किए गए कार्यों को पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। उन्‍होंने एसएनए स्पर्श अंतर्गत लंबित बिलों का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE