BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 7:21 pm
KHABAR : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने दिए महिला अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संभाग स्तरीय बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों को गुणवत्ता के आधार पर त्वरित रूप से निराकृत किए जाने के हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक प्रकरण में पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना तथा दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में प्रभावी और संवेदनशील पहल होना चाहिए।

रहाटकर आज इंदौर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक में इंदौर आईजी अनुराग, पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह, संभाग के डीआईजी, विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने कहा कि पुलिस अधिकारियों का दायित्व है कि वे महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों को अत्यंत गंभीरता से लें। महिला संबंधी गंभीर अपराधों के प्रकरणों को तुरंत संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा उसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय महिला आयोग को भी प्रेषित की जाए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा भेजे गए प्रकरणों में भी प्रभावी एवं प्रेरित कार्रवाई सुनिश्चित करना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं से जुड़े छोटे विवादात्मक और पारिवारिक प्रकरणों के निराकरण में काउंसलिंग की अहम भूमिका है, इसलिए ऐसे मामलों में परामर्शात्मक समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। जरूरतमंद एवं पीड़ित महिलाओं को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी पुलिस प्रशासन द्वारा सक्रिय भूमिका निभाए जाने की आवश्यकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE