BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 7:23 pm
KHABAR : मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन का सम्मान, उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में बोले- कृष्ण की विद्याभूमि पर आना सौभाग्य, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने भारतीय शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण की पहल के तहत शुक्रवार को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन को आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पृथ्वीराज सिंह रूपन ने कहा कि कृष्ण की विद्याभूमि पर आना उनका सौभाग्य है।


यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने की। पूर्व राष्ट्रपति के साथ सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित था। उन्हें महाकालेश्वर मंदिर के शिखर की प्रतिकृति युक्त प्रतीक चिन्ह, शॉल, सूत की माला और अंगवस्त्र अर्पित कर सम्मानित किया गया।


सम्मान करने वालों में कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज, प्रभारी कुलसचिव डॉ. डीके बग्गा, प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके मिश्रा, अवंतिका विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मनीष पाटिल, प्रो. प्रिया राव, योग गुरु डॉ. मिलिंद त्रिपाठी और डॉ. कानिया मेड़ा शामिल थे।


पूर्व राष्ट्रपति बोले-समग्र विकास पर ध्यान देने की जरूरत
पूर्व राष्ट्रपति रूपन ने वर्तमान में विद्यार्थियों के समग्र विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान को आज विश्वस्तर पर प्रसारित करने का अवसर मिल रहा है। वेद, योग और आयुर्वेद के ज्ञान को मॉरीशस सहित दुनिया के अनेक देशों में महत्व दिया जा रहा है।


छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं
सम्मान समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हीना वासेन ने शिव आराधना और श्पधारो म्हारे देशश् नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि अंशिता नामदेव ने कृष्णभक्ति पर केंद्रित कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। मान्या गढ़वाल ने राजस्थानी नृत्य, संस्कृति तिवारी ने संबलपुरी नृत्य और उन्मेषा गोस्वामी ने बिहू नृत्य से दर्शकों का मन मोहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगान के साथ हुआ और समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम का संचालन ईवैंजेलिन चौहान ने किया, जबकि आभार कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE