BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2025, 10:16 am
KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में जनता ने पकड़ा बड़ी मात्रा में मिलावटी यूरिया, पीसकर किया जा रहा है बड़े पैमाने पर व्यापार, किसानों को नहीं मिल पा रहा है यूरिया, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद तहसील क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में एक कंपनी महाकाल ट्रेडर्स में बड़ी मात्रा में यूरिया पकड़ा गया जहां बड़ी मात्रा में यूरिया को पीसकर पावडर बनाया जा रहा था। यह जानकारी तब लगी जब मेटाडोर में भरकर यूरिया कंपनी में लाया गया था।सूचना मिलते ही कृषि विस्तार अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक और किसानों को यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है वहीं इस कंपनी में मेटाडोर भरकर यूरिया लाया जा रहा है कही ना कही यूरिया को यहां पीसकर आगे खपत करने की बात का भी पता लगाया जा रहा है।


वही उर्वरक निरीक्षक ब्रजेश सेंगर ने मीडिया को बताया कि यहां पर एक मेटाडोर में खाद भरकर लाया गया था।जिसमें लगभग 300 से ऊपर बोरिया भरी हुई थी और कंपनी में लगभग कंपनी में अन्य चार सो बोरी स्टॉक था। जिस पर कोई नाम अंकित नहीं था। और ना ही कोई कंपनी का जिम्मेदार कर्मचारी पाया गया था वही।दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज मुहैया नहीं कराया गया। 


जिससे साफ होता है कि यहां काफी दिनों से फर्जी काम चल रहा था।जिसको लेकर मेटाडोर को पुलिस को सुपर्द कर कंपनी सिल कर एफआईआर दर्ज की जाएगी वही औद्योगिक क्षेत्र में एक अन्य और कंपनी है जहां पर टोमेटो केचअप बनता है जहां मेन गेट पर कंपनी का नाम का बोर्ड नहीं पाया गया है साथ कंपनी के अंदर रखा हुआ टेक्निकल यूरिया को गलाने का काम चल रहा है। जब कंपनी परिसर में जाकर निरीक्षण किया गया तो कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था वही सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में स्थित महाकाल ट्रेडर्स में पिछले चार महीनों से यह फर्जी काम हो रहा है जिसका ऑनर गुजरात का बताया जा रहा है।क्या ऐसे ही जिले में किसान परेशान होते रहेंगे जो कालाबाजारी कर रहे हैं उनके लिए यूरिया खाद का मिलना बहुत आसान हो रहा है लेकिन इस और किसी जिम्मेदार अधिकारी का कोई ध्यान नहीं जबकि यह समय समय पर जांच भी करते हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE