BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2025, 10:39 am
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के छोटे बेटे की शादी, 30 नवंबर को उज्जैन में डॉ अभिमन्यु 22 जोड़ों के साथ लेंगे सात फेरे, डॉ इशिता बनेंगी उनकी दुल्हन, परिवार और दोस्तों ने माता पूजन में किया जमकर डांस, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के घर खुशियां दस्तक दे रही हैं। उनके छोटे बेटे डॉ अभिमन्यु यादव का विवाह 30 नवंबर को खरगोन की डॉ इशिता के साथ होने जा रहा है। खास बात यह है कि यह शादी किसी आलीशान हॉल में नहीं, बल्कि सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न होगी।  


उज्जैन के सांवरा खेड़ी में आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 22 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। इनमें मुख्यमंत्री के छोटे बेटे डॉ अभिमन्यु यादव और उनकी होने वाली पत्नी डॉ इशिता भी शामिल होंगे। शादी समारोह की शुरुआत शुक्रवार को हो चुकी है। पहले दिन माता पूजन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें पूरा यादव परिवार शामिल हुआ। सीएम डॉ मोहन यादव की पत्नी, बड़े बेटे वैभव यादव, बेटी डॉ आकांक्षा यादव, बड़े भाई नारायण यादव, बहन कलावती यादव सहित परिवार के सभी सदस्यों ने डीजे पर जमकर ठुमके लगाए और खुशी का इजहार किया।  


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पहले ही ऐलान किया था कि उनके बेटे की शादी सादगी के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगी, ताकि समाज को संदेश जाए कि दिखावा नहीं, संस्कार महत्वपूर्ण हैं।  30 नवंबर को होने वाले मुख्य विवाह समारोह में प्रदेश के कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि भी शिरकत कर सकते हैं।  सीएम हाउस में चल रही इन तैयारियों और खुशी के माहौल ने पूरे मध्यप्रदेश का ध्यान खींच लिया है। डॉ अभिमन्यु की दुल्हन डॉ इशिता जल्द ही मध्यप्रदेश की छोटी बहू के रूप में सीएम हाउस में कदम रखने वाली हैं।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE