BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2025, 11:00 am
KHABAR : आरएसएस का शताब्दी वर्ष- घर-घर जाकर कार्यकर्ता करेंगे संपर्क, उज्जैन महानगर के 7 नगर, 65 बस्तियां और 550 मोहल्लों में चलेगा अभियान, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के शताब्दी वर्ष में कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे। मालवा प्रांत में यह संपर्क अभियान आगामी एक दिसंबर से पंद्रह दिसंबर तक किया जाएगा। उज्जैन महानगर के 7 नगर, 65 बस्तियों और 550 मोहल्ले में पूर्ण होगा। इस अभियान में लगभग 3 हजार स्वयंसेवक भाग लेंगे।


घर-घर संपर्क अभियान में प्रत्येक घर में संघ के तीन से चार कार्यकर्ताओं की टोलियां संपर्क के लिए जाएंगी। इन टोलियों में महिला कार्यकर्ता भी रहेंगी। देशभर में चलने वाले इस संपर्क अभियान में 7 से 10 दिन समयदानी कार्यकर्ता निकलेंगे।


टोलियां घर-घर जाकर संपर्क करेंगी
मालवा प्रांत के सभी 28 जिलों के 138 खंडों के 12,500 से अधिक गांवों और 101 नगरों के 7,500 से अधिक मोहल्लों में संघ के कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर संपर्क करेंगी।


इस संपर्क अभियान में मालवा प्रांत के 35 लाख से अधिक परिवारों में संघ परिचय पत्रक, संघ साहित्य, स्टीकर, और भारत माता का चित्र लेकर कार्यकर्ता घरों पर परिवारों से संपर्क करेंगे।


ग्रामीण क्षेत्रों और नगरों की सेवा-बस्तियों में घरों पर भगवा झंडा भी लहराया जाएगा। गृह संपर्क अभियान में संघ के कार्यकर्ता पंच-परिवर्तन के संकल्पों की चर्चा घर-घर जाकर करेंगे और परिवारों द्वारा किसी एक संकल्प का आह्वान करवाया जाएगा।


जनवरी माह में 1350 मंडल (8-10 गांवों के समूह ) और 988 बस्ती के हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे। जिसके लिए हर स्तर पर समितियां गठित हो रही हैं। हिंदू सम्मेलनों में संत, समाज प्रमुख और महिला वक्ता रहेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE