BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2025, 1:28 pm
KHABAR : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, बोले- अब मेरी गाड़ी में मंडल अध्यक्ष और आम कार्यकर्ता भी बैठेंगे, उम्र भर का रिश्ता बनाना है, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को एक नई व्यवस्था लागू की है। अब से सिंधिया के वाहन में जिलाध्यक्ष के अलावा, जिस मंडल में वह दौरे पर होंगे, वहां का मंडल अध्यक्ष और एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता भी साथ बैठेगा। यह निर्णय शनिवार सुबह एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में लिया गया।


सिंधिया ने बैठक में स्पष्ट किया कि अब से उनकी गाड़ी में जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष और एक सामान्य कार्यकर्ता बैठेगा, ताकि उनसे सीधी बातचीत हो सके। किस सामान्य कार्यकर्ता को गाड़ी में बैठने का मौका मिलेगा, यह तय करने के लिए उन्होंने एक पदाधिकारी को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।


कार्यकर्ता बोले- आप पहचानते नहीं; सिंधिया बोले- मिलेंगे तभी तो पहचान होगी
बैठक में कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि कई कार्यकर्ताओं को सिंधिया पहचानते नहीं हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया कि कार्यकर्ता आकर उनसे मिलें, तभी वह पहचान पाएंगे। जब संपर्क ही नहीं होगा तो जान-पहचान कैसे बनेगी। सिंधिया ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं से उम्र भर का रिश्ता बनाना चाहते हैं।


प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर जताई नाराजगी
बैठक में हरिचरण वर्मा, मनोज दुबे और चिरौंजी लाल प्रजापति ने अपनी बात केंद्रीय मंत्री के सामने रखी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर भी नाखुशी जाहिर की गई।


खाद की लाइन में जान गंवाने वाली महिला के घर पहुंचे
कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री कुशेपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने खाद की लाइन में मृत हुई आदिवासी महिला भुरियाबाई के परिवार वालों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।


सोशल मीडिया पर लिखा- आपका परिश्रम ही हमारी शक्ति
बैठक के बाद सिंधिया ने सोशल मीडिया पर लिखा- ष्गुना में आज भाजपा परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और संगठन के पुरोधाओं से आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक कार्यों, क्षेत्रीय आवश्यकताओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इन कर्मठ साथियों ने वर्षों से बिना किसी अपेक्षा के जो सेवा और समर्पण दिया है, वही हमारे संगठन की जीवनधारा है।

उन्होंने आगे लिखा, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में हम सबने संगठन के विस्तार, बूथ सुदृढ़ीकरण और जनसेवा को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा पर विचार किया। आप सब मेरे अपने हैं, आपका समर्पण, अनुशासन और परिश्रम ही हमारी शक्ति है। हम सब मिलकर गुना के साथ-साथ पूरे प्रदेश के विकास को नई ऊँचाई देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE