BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2025, 1:31 pm
KHABAR : ब्राह्मण समाज व नारी शक्ति के विरूद्ध आईएएस संतोष वर्मा के अभद्र वाक्य प्रहार किए जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की माँग को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

जयसिंहनगर। नारी शक्ति को निशाना बनाते हुए आईएएस अफसर द्वारा किए गए अमर्यादित व लज्जाभंग टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अनुविभाग कार्यालय जयसिंहनगर में अनुविभागीय अधिकारी के हाथों में दिनाँक 28/11/2025 को ब्राह्मण समुदाय ने सामूहिक 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सामाजिक सद्भावना कायम रखने के लिए त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही की माँग की व उच्च प्रशासन द्वारा ऐसा ना करने पर व्यापक पैमाने में उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी गई। 


जैसा कि सर्वविदित है आईएएस संतोष वर्मा द्वारा अभी हाल ही में 23/11/2025 रविवार को अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन मंच से नारी गरिमा को आहत करते हुए सार्वजनिक रूप से बयान दिया गया कि एक परिवार में एक ही व्यक्ति को आरक्षण तब तक स्वीकार नहीं किया जाएगा जब तक कोई ब्राह्मण अपनी बेटी को मेरे बेटे को दान ना कर दे या उसका उससे संबंध न बने। निश्चित रूप से ऐसे अभद्र बयान एक आईएएस अफसर के द्वारा दिया जाना ऐसे भारतीय सर्वाेच्च पद गरिमा व संविधान के अनुरूप ना होकर सामाजिक सद्भावना पर वाक्य प्रहार है।


आईएएस संतोष वर्मा का यह बयान वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बहुचर्चित होकर सामाजिक रूप से उग्र होता जा रहा है व इसी क्रम में ब्राह्मण समाज द्वारा सामूहिक तौर पर लिखित ज्ञापन के साथ अनुविभाग कार्यालय जयसिंहनगर के सामने शीघ्र कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए आक्रोश प्रदर्शन किया गया।


जिसमें मुख्य रूप से अरुण गौतम ओपी शुक्ला राजेश मिश्रा राजेश तिवारी दिवाकर देवा पयासी जेपी पांडेय रामनिवास पयासी लालकमल गौतम नागेंद्र शुक्ला नन्हूं तिवारी अशोक पयासी बालगोविंद द्विवेदी माधवेंद्र अरुण लीलाधर गर्ग गुड्डू त्रिपाठी एवं सभी ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE