BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2025, 2:10 pm
KHABAR : धार नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप, आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस उठाएगी मुद्दा, शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। नगर पालिका में भ्रष्टाचार और आर्थिक गड़बड़ियों का मुद्दा अब विधानसभा तक पहुंच गया है। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि, जिला प्रवक्ता और पार्षद प्रतिनिधि अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर (एडवोकेट) ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिला मुख्यालय की नगर पालिका होने के बावजूद यहां भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।


ठाकुर ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री खुद नगरीय प्रशासन मंत्री हैं और जिलाधीश सहित सभी बड़े अधिकारी यहीं मौजूद रहते हैं, फिर भी नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार पर कोई रोक नहीं लग रही। आरोप है कि धार में भाजपा की परिषद, भाजपा विधायक, भाजपा सांसद और प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद न तो शहर का विकास हो रहा है और न जनता के काम हो रहे हैं।


कांग्रेस पार्षद दल ने कई बार नगर पालिका अधिकारी को शिकायतें दीं, लेकिन किसी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। परिषद की बैठकों और जनसुनवाई में भी मुद्दे उठाए गए, पर कोई परिणाम नहीं निकला। पार्षद दल ने 10 प्रमुख समस्याओं का एक मांग पत्र भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को देकर जांच दल बनाने की मांग की थी, लेकिन उस पर भी अमल नहीं हुआ।


इन गंभीर मुद्दों को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने इन्हें आगामी विधानसभा सत्र में उठाने के लिए विधायक सचिन यादव से ध्यानाकर्षण सूचना लगवाई है। इसके जरिए प्रमुख सचिव के माध्यम से नगरीय प्रशासन मंत्री से राजस्व हानि, पुराने वाहनों के पार्ट्स चोरी, जल वितरण में लापरवाही, वाहन रिपेयरिंग और सामग्री खरीद में गड़बड़ी, फर्जी बिल भुगतान सहित कई अनियमितताओं पर विस्तृत जवाब मांगा गया है।


ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि अब भी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई और नगर की अव्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, तो कांग्रेस पार्षद दल सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE