जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में बीएलओ (बीएलओ) ने अच्छा काम किया तो प्रशासन ने प्रोत्साहन स्वरूप बकायदा हवाई सफर कराया है।
बीएलओ को नगद पुरस्कार के साथ मूवी टिकट भी
दरअसल प्रशासन ने बीएलओ सुपरवाइजर स्नेहलता पटेल को हवाई यात्रा कराई है। पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा से जबलपुर से कान्हा और बांधवगढ़ की हवाई यात्रा कराई गई। प्रशासन बीएलओ (ठस्व्) को नगद पुरस्कार के साथ तनाव कम करने मूवी टिकट भी दे रहा है।
100 फीसदी गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा
इसी कड़ी में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण में लगे बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा है। सभी बूथों के 100 फीसदी गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा करने पर सम्मानित किया गया। जिले में 73.34 फीसदी गणना पत्रक डिजिटाइज करने का दावा है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 25 हज़ार 472 है। अभी तक 14 लाख 12 हज़ार 151 मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन करने का दावा किया गया है।