देवास। आनंद बाग स्थित सद्गुरु श्री शीलनाथ महाराज के प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुँचाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर से गुरुदेव की पावन चरण पादुकाएँ एक अज्ञात युवक चुरा ले गया।
मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी अपने दोपहिया वाहन से मंदिर पहुंचता है। वह पहले दर्शन करने के बहाने अंदर जाता है और फिर मौका देखकर पादुकाएँ चोरी कर फरार हो जाता है। मंदिर के आसपास मौजूद कुछ लोगों ने उसे देखा भी, लेकिन वह तेज़ी से बाहर निकल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मंदिर बेहद प्राचीन और आस्था का केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी पवित्र जगह पर चोरी की वारदात से भक्तों में गहरा आक्रोश और दुख है।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। भक्तों का कहना है- “अब भगवान के मंदिर भी चोरों के निशाने पर हैं३ यह अत्यंत दुःखद है।