BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2025, 4:52 pm
NEWS : बेग के चीरा लगा रुपये चोरी करने के मामले में वांछित दो ईनामी महिला रावतभाटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म, अब रहेगी सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बैंक में पैसे जमा कराते समय बैग के चीरा लगा रुपये चोरी करने के मामले में वांछित पांच-पांच हजार रूपये की दो ईनामी आरोपी महिलाओं को रावतभाटा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 04 जुलाई 2025 को चारभुजा थाना रावतभाटा निवासी मांगीलाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ एक लाख रुपये नगद लेकर बैंक ऑफ बडोदा शाखा झालरबावडी रावतभाटा में जमा कराने के लिए आये थे। पैसे जमा कराने हेतु पर्ची भरने के दौरान थेले से पैसे गायब मिले व थैले के चीरा लगा हुआ था। प्रार्थी के थैले में रखे एक लाख रूपये अज्ञात बदमाशान थैले के चीरा लगाकर चुरा ले जाने के मामले में अनुसंधान एएसआई भैरूलाल द्वारा किया गया।

महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश पर चलाये जा रहे अभियान सुदर्शन चक्र के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड व डीएसपी रावतभाटा शंकर लाल मीणा के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रावतभाटा रायसलसिंह पुनि के निर्देश पर हैड कानि. हनुमान, कानि. दानवीर व महिला कानि. सुमित्रा द्वारा उक्त मामले में आरोपी संजना सिसोदिया व बिंदिया सिसोदिया की गिरफ्तारी हेतु तलाश शुरू की गई। दोनों महिला आरोपी बेहद शातिर अपराधी थी। दोनों एक ही स्थान पर ज्यादा समय नहीं रूकती लगातार अपनी लोकेशन बदलती रहती और ना ही परिवार वालों से कोई सम्पर्क रखती, जिससे पुलिस की पकड में न आ सके। टीम ने आसूचना संकलन कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से इनके निवास स्थान पर दबिश देकर 24 वर्षीय संजना पत्नी ऋषि सिसोदिया व 32 वर्षीय बिंदिया पत्नी अजय सिसोदिया निवासीयान कडिया सांसी, थाना बोडा जिला राजगढ मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पांच-पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की हुई थी। मामले में पूर्व में आरोपी बऋषि सिसोदिया निवासी कडिया सांसी, थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE