मुरैना। रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना द्वारा शहर में बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए वार्ड क्रमांक 19 स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मौजा, टोपा और इनर सहित खाने-पीने की सामग्री प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष निखिल बंसल ने बताया कि रोटरी क्लब रॉयल्स द्वारा शीत ऋतु में विभिन्न विद्यालयों में गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष निखिल बंसल के साथ सचिव गौरव मित्तल, कन्वीनर जयदीप यादव, पंकज गोयल, पवन गर्ग, अभिषेक गोयल, पारस जैन, विक्की बंसल, अंकित जैन, हिमांशु अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।