BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2025, 5:15 pm
KHABAR : इको सेंटर पीपलझोपा में प्रेरक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, रेंजों से चयनित 24 प्रेरकों को प्रशिक्षण प्रदान, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। आज इको सेंटर पीपलझोपा में प्रेरक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में मुकेश राठौर, मास्टर ट्रेनर, मध्यप्रदेश इको-पर्यटन विकास बोर्ड, द्वारा सामान्य वनमंडल खरगोन की सभी रेंजों से चयनित 24 प्रेरकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में सहायक प्रशिक्षक के रूप में राजेंद्र सिंह सोलंकी एवं श्रीराम राठौर, सेवानिवृत्त रेंजर, ने शामिल होकर अपने कार्य अनुभव के आधार पर प्रकृति, वन एवं वन्य जीवों से संबंधित महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी प्रेरकों के साथ साझा की।


कार्यक्रम की शुरुआत वन मंडलाधिकारी रमेश राठौर एवं एसडीओ हीरालाल पटेल (बिस्टान) द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस प्रशिक्षण में खरगोन, बिस्टान, सिरवेल, बरुड, कसरावद, भीकनगांव, तीतरानिया एवं चिरिया रेंज के कुल 24 प्रेरक शामिल हुए। ये सभी प्रेरक आने वाले समय में अपने-अपने वन क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित होने वाले इको अनुभूति कैंप में विद्यार्थियों को वन, वन्य प्राणियों एवं वनों में पाई जाने वाली विभिन्न वनस्पतियों के बारे में जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन खरगोन रेंज के प्रेरक अजय गुप्ता द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE