देवास। मध्य प्रदेश शासन एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम द्वारा 01 दिसंबर 2025 को गीता जयंती महोत्सव भव्य एवं दिव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी देवास ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम शालेय विद्यार्थियो के लिये उत्कृष्ट विद्यालय देवास में 01 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। जिला संयोजक कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि विश्व गीत प्रतिष्ठानम की योजना अनुसार मप्र शासन ने सभी तहसील, विकास खण्ड, जिला स्तर पर गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला स्तर पर 1100 एवं विकास खण्ड स्तर पर 500 लोगों द्वारा गीता के 15वें अध्याय का कंठस्थ पाठ किया जाना सुनिश्चित है। जिले के नागरिकों से अपील है कि कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।