प्रतापगढ़। स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत अरनोद उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालगढ़ एवं शाखथली खुर्द में विकास अधिकारी राकेश निनामा ने शुक्रवार को विभिन्न विकास एवं स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फलदार वाटिका, सामुदायिक शौचालय, वृक्षारोपण कार्य, नर्सरी, तथा प्रगतिरत सामुदायिक भवन सहित अन्य चल रहे कार्यों की प्रगति देखी।
ग्राम पंचायत लालगढ़ में निरीक्षण के समय प्रशासक उदयलाल मीणा एवं ग्राम विकास अधिकारी दीपक परमार मौजूद रहे, वहीं शाखथली खुर्द में ग्राम विकास अधिकारी दीपक परमार, रोजगार सहायक रामपाल सिंह तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
विकास अधिकारी निनामा ने संतोष व्यक्त करते हुए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को गंभीरता से लेते हुए 7 दिवस के भीतर नर्सरी निर्माण, सामुदायिक भवन एवं ब्ैब् शौचालय के कार्य पूर्ण किए जाएँ। स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक समन्वयक पुनम चंद मालवीय ने यह जानकारी प्रदान की।