BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2025, 10:23 am
BIG REPORT : रायपुर में डीजीएस/आईजीएस सम्मेलन का दूसरा दिन, पीएम मोदी और अमित शाह ने की व्यापक समीक्षा, महिला सुरक्षा से लेकर आतंकवाद-रोधी रणनीति पर हुई विस्तार से चर्चा, पढ़े खबर

Share On:-

रायपुर। DGs/IGs कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रातः से ही सत्र में शामिल हुए। उनके साथ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे।

सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों द्वारा पूर्व सम्मेलन की सिफारिशों के क्रियान्वयन, आतंकवाद-रोधी रणनीतियाँ, महिला सुरक्षा, जन आंदोलनों का प्रबंधन, विदेश में रह रहे भारतीय भगोड़ों की वापसी का रोडमैप, तथा फॉरेन्सिक साइंस के उपयोग से सफल जांच और अभियोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेज़ेंटेशन दिए गए और व्यापक चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी पूरे दिन सम्मेलन में उपस्थित रहे और कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने Roadmap for Policing towards Vision 2047 विषय पर प्रस्तुति देते हुए Crime Detection & Prevention तथा Community Engagement & Public Trust पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा-निरोधक अभियान "नशे से दूरी – है जरूरी" की जानकारी भी प्रधानमंत्री और उपस्थित अधिकारियों को दी।

यह भी उल्लेखनीय है कि रात्रि भोज के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ भोजन करने वाले चार DGPs में से एक DGP कैलाश मकवाणा भी शामिल रहे, जहाँ उन्होंने भीड़ प्रबंधन एवं आगामी सिंहस्थ की तैयारियों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE