नीमच। कांग्रेस सेवा दल द्वारा प्रति माह के अंतिम रविवार को आयोजित किए जाने वाले नियमित झंडारोहण कार्यक्रम के तहत आज गांधी भवन, नीमच में झंडारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।
सेवा दल के जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने बताया कि संगठन और सेवा दल को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह मासिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि सेवा दल द्वारा जनवरी 2026 में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
झंडारोहण के बाद उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, अनिल चौरसिया, अरविंद चोपड़ा, बृजेश मित्तल, राकेश अहीर, मोनू लोक्स, बृजेश सक्सेना, दिग्विजय सिंह, हरिश दुआ, बेबी मेहरा, जावेद दुर्रानी, इलियास कुरैशी, श्रीराम शिवहरे, मनोहर अंब सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।