खरगोन। सरदार सरोवर परियोजना से डूब प्रभावित व्यक्तियों को दिए गए पट्टों की रजिस्ट्री के लिए कसरावद अनुभाग के पुनर्वास स्थलों में विस्थापितों के दस्तावेज प्राप्त करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में 29 नवंबर को कसरावद अनुभाग के ग्राम खलखुर्द में शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में विस्थापित ग्रामीणों से आवेदन पत्र, घोषणा पत्र, आवंटन पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड/फार्म-80, उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र एवं पट्टा धारक की मृत्यु की दशा में तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाण पत्र आदि प्राप्त किये गए। आज 30 नवंबर को भी खलखुर्द में शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार कसरावद अनुभाग के ग्राम बलखड़ में 01 व 02 दिसंबर को, जालपुर में 03 व 04 दिसंबर को एंव ग्राम सायता में 05 व 06 दिसंबर को पुनर्वास स्थलों में विस्थापितों के दस्तावेज प्राप्त करने के लिए शिविर आयोजित किये जाएंगे।