खरगोन। मध्यप्रदेश उद्योग संचालनालय भोपाल के के अनुसार एमएसएमई विभाग के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की ओर से औद्योगिक क्षेत्र मातमूर तहसील महेश्वर में पांच तथा औद्योगिक क्षेत्र सिरलाय बड़वाह सेक्टर-3 में 01 औद्योगिक भूखण्ड का आवंटन ऑनलाइन एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट एवं ई-बिडिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक भूखण्ड के लिए 05 हजार रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। साथ ही आवेदन के साथ प्रचलित प्रब्याजी का 25 प्रतिशत अग्रिम राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। भूखण्ड आवंटन एमएसएमई भूमि एवं भवन प्रबंधन अधिनियम 2025 के अनुसार होगा। आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर 2025 प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होकर 15 दिसंबर 2025 शाम 05 बजे तक चलेगी। आवंटन की पूरी प्रक्रिया और नियमों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.MPMSME.GOV.IN पर उपलब्ध है।