रामपुरा। पुलिस थाना रामपुरा को ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। थाना पुलिस ने विगत दो वर्षों से लापता एक महिला को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिवारजनों से मिलाने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशानुसार जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु विशेष मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल ने सभी थाना प्रभारियों को गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी के लिए विशेष निर्देश जारी किए थे।
उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा विजय सागरिया एवं थाना टीम ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए गुमशुदा महिला मनीषा पति नरेन्द्र, उम्र 24 वर्ष, जाति बाछड़ा निवासी ब्रह्मपुरा, को जिला खंडवा से सुरक्षित बरामद किया व परिजनों के सुपूर्द किया।
पुलिस की कार्रवाई-
अभियान के तहत थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने अन्य जिलों एवं राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संदिग्ध स्थानों पर लगातार खोजबीन की। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए अंततः पुलिस ने महिला को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इस कार्रवाई ने परिजनों के चेहरों पर दो वर्षों बाद मुस्कान लौटाई।
सराहनीय भूमिका-
इस सफल अभियान में निरीक्षक विजय सागरिया, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र नागदा तथा सायबर सेल नीमच का विशेष योगदान रहा।