उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल पर बने एक कक्ष में टेलीविजन पर प्रधानमंत्री का संबोधन देखा और सुना।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगूभाई पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।