BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2025, 10:42 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ में एसआईआर अभियान अंतिम चरण में, कपासन विधानसभा ने लक्ष्य किया पूरा, डीईओ ने मतदाताओं से गणना पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने की अपील, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में चित्तौड़गढ़ जिले का कार्य अब अंतिम चरण में पहुँच चुका है। कुल 14 लाख से अधिक मतदाताओं में से मात्र 40 हजार मतदाताओं के गणना पत्र ऑनलाइन अपलोड होना बाकी है। जहाँ राज्य में औसतन 4 प्रतिशत कार्य लंबित है, वहीं चित्तौड़गढ़ ने इसे घटाकर 2.5 प्रतिशत तक लाकर राज्य के श्रेष्ठ जिलों में स्थान बनाया है।

रविवार शाम प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में तेज प्रगति दर्ज हुई है। कपासन विधानसभा ने लगभग 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। निंबाहेड़ा 99 प्रतिशत, बड़ीसादड़ी 98 प्रतिशत, जबकि चित्तौड़गढ़ और बेगूं 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुके हैं। कुल 14,10,621 मतदाताओं में से 13,70,650 मतदाताओं के गणना पत्र बीएलओ द्वारा एकत्रित कर सत्यापन के बाद अपलोड किए जा चुके हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बीएलओ, पर्यवेक्षकों और अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिले ने समय से पहले ही उत्कृष्ट प्रगति दिखाई है। उन्होंने बताया कि अधिकतम मतदाताओं की मैपिंग बीएलओ ऐप के माध्यम से करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि नोटिस जारी करने की आवश्यकता न्यूनतम रहे।

डीईओ ने जिले के मतदाताओं से अपील की कि अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और शीघ्र अपने गणना पत्र बीएलओ को उपलब्ध कराएं, जिससे अभियान को और गति मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE