BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2025, 10:52 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी ने की कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी तो बाइक से पहुंचे सेफ और मुकेश, फिर जैसे ही पूछताछ के बाद ली तलाशी, माजरा देख रह गए दंग, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड़ ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों से 34.89 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।

एसएचओ मंगलवाड़ भगवानलाल (पु.नि.) के नेतृत्व में एएसआई जगदीशचंद्र, कांस्टेबल राकेश कुमार, प्रेमाराम, टंवरसिंह और नारायण सिंह की टीम ने राती मंगरी से रकमपुरा मार्ग पर चकतिया की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की।

इसी दौरान रकमपुरा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगी। टीम ने करीब 50 मीटर आगे घेरा डालकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 34.89 ग्राम अवैध एमडीएमए (मिथाइलिनडायऑक्सी मेथाम्फेटामाइन) बरामद की गई। पुलिस ने एमडीएमए और बाइक को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान-
- सेफ खान पुत्र बाबन खान पठान, निवासी नई आबादी ऊंचा, थाना सदर निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़
- मुकेश कुमार अहीर पुत्र रामेश्वर अहीर, निवासी पदमपुरा, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़

पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश कुमार अहीर के विरुद्ध पूर्व में आगजनी और लूट के प्रकरण दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE