BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2025, 12:04 pm
REPORT : विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शोभना मीणा ने किया नीमच और जावद जेल का निरीक्षण, बंदियो को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार  रविवार को  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच की सचिव शोभना मीणा ने जिला जेल नीमच एवं उप जेल, जावद का निरीक्षण किया। 

जिला जेल नीमच में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच की सचिव शोभना मीणा ने बंदियों से संवाद स्थापित कर यह सुनिश्चित किया कि हर बंदी को विधिक सहायता उपलब्ध हो तथा ज़मानत योग्य प्रकरणों में आवश्यक जमानत आवेदन समय पर प्रस्तुत किए जाएँ। उन्होंने लंबित विधिक सहायता प्रकरणों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भोजन, स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छता, पुस्तकालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली।

उप जेल जावद में सचिव मीणा ने बंदियों से व्यक्तिगत चर्चा कर, उनके प्रकरणों की स्थिति, विधिक सहायता की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन बंदियों को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उनके आवेदन शीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजे।

अंत में  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच की सचिव शोभना मीणा ने दोनों जेल अधीक्षकों एवं स्टाफ को निर्देशित किया, कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें तथा कोई भी बंदी विधिक सहायता से वंचित न रहे।यह जानकारी विधिक सहायता अधिकारी नीमच प्रवीण कुमार ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE