BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2025, 12:17 pm
BIG REPORT : रतलाम जिले की थाना शिवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किराना दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। जिले में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना शिवगढ़ प्रभारी, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अनीषा जैन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा।

30 नवम्बर 2025 को थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राकेश पिता रायसिंह कटारा अपनी किराना दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर राहगीर पंचान, पुलिस स्टाफ एवं मुखबिर की मौजूदगी में त्वरित दबिश दी गई। दबिश में आरोपी राकेश कटारा (35 वर्ष) निवासी राजापुरामाताजी, थाना शिवगढ़ दुकान के भीतर मिला।

दुकान की तलाशी लेने पर अंदर छुपाकर रखे गए कार्टनों में विभिन्न ब्रांड की बीयर, अंग्रेजी एवं देशी शराब बड़ी मात्रा में बरामद की गई। आरोपी के पास किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं होने पर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तथा मौके पर ही पंचानामा तैयार कर शराब जप्त की गई। आरोपी को धारा 35 BNS के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया।

जप्त की गई शराब का विवरण-
बीयर पावर कुल कंपनी – 36 नग
देशी प्लेन शराब – 100 क्वार्टर
लंदन प्राइड – 51 क्वार्टर
रॉयल सिलेक्ट – 36 क्वार्टर
पावर 10000 स्ट्रॉन्ग बीयर – 30 केन
 कुल मात्रा: 72.6 लीटर
अनुमानित कीमत: ₹28,350

गिरफ्तार आरोपी-
राकेश पिता रायसिंह कटारा, उम्र 35 वर्ष
निवासी – राजापुरामाताजी, थाना शिवगढ़

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी/थाना प्रभारी अनीषा जैन, आरक्षक 519 बिल्लरसिंह एवं सैनिक 400 शंकरलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE