BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2025, 1:23 pm
KHABAR : गीता जयंती पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नीमच में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों को कराया श्रीमद् भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गीता जयंती के पावन अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नीमच में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत न्यास, मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा गीत, ईश वंदना एवं गुरु वंदना से हुई, जिसकी संगीतमय प्रस्तुति रितु शर्मा, शालीन सातपुते और विद्यालय की छात्राओं ने दी। इसके बाद आचार्य दिग्विजय पालीवाल ने उपस्थित लगभग 1100 छात्र-छात्राओं को श्रीमद् भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ कराया, जिससे समूचा परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद शर्मा ने किया तथा स्वागत उद्बोधन जिला शिक्षा अधिकारी एस. एम. मांगरिया द्वारा दिया गया। विद्यालय में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अतिथियों ने सराहा।

मंच पर प्रमुख अतिथि के रूप में नीमच जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, भाजपा जिला अध्यक्ष वरना खंडेलवाल, मीना जयसवाल और विपिन पुरोहित उपस्थित रहे। अतिथियों ने गीता के सार्वभौमिक संदेश और भारतीय संस्कृति में उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

समापन अवसर पर गीता आरती की गई तथा विद्यार्थियों और अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया। अंत में प्राचार्य अनिल कुमार व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE