नीमच। मध्यप्रदेश जेल विभाग के निर्देशानुसार 1 दिसंबर 2025 को जिला जेल नीमच में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गीता मंत्रों के अर्थ, संदेश और जीवन में उनके महत्व को सरल रूप में समझाया गया, जिससे बंदियों ने आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।
आयोजन में कुल 425 बंदियों, जिनमें 415 पुरुष एवं 10 महिला बंदी शामिल थीं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उप जेल अधीक्षक एन.एस. राणा, सहायक जेल अधीक्षक मनोज चौरसिया तथा जेल चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह शक्तावत उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने बंदियों को गीता के ज्ञान को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।