BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2025, 4:20 pm
NEWS : यूरिया खाद की समस्या हल करने एवं कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कांग्रेस सौंपेगी ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। संपूर्ण राजस्थान सहित क्षेत्र में चल रहे यूरिया खाद संकट और बढ़ती कालाबाज़ारी से त्रस्त किसानों की आवाज़ को मजबूती देने के उद्देश्य से निंबाहेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी 02 दिसंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप अपना रोज व्यक्त करेंगे।

निंबाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपत धाकड़ ने बताया कि रबी फसल की तैयारी के अहम समय में किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पाने तथा खुले बाजार में महंगे दामों पर बिक्री की शिकायतों ने ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर असंतोष पैदा कर दिया है। साथ ही कालाबाजारी करने वाले लोग किसानों को मिलने वाली यूरिया खाद को तकनीकी यूरिया के कट्टे में भरकर दूसरे प्रदेशों में भेज रहे हैं जिससे खाद का संकट गहरा गया है। इसी मुद्दे को प्रमुखता देते हुए कांग्रेस पार्टी 02 दिसंबर को पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर सरकार का ध्यान किसानों की वास्तविक समस्याओं की ओर आकर्षित करेगी।

जानकारी के अनुसार, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कांग्रेसजन एवं किसान 02 दिसंबर मंगलवार को प्रातः 11रू00 बजे, उदयपुर रोड पर कृषि उपज मंडी के सामने स्थित पब्लिक पार्क मैं एकत्रित होकर उपखंड कार्यालय जाएंगे जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा जाएगा।

नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष अंकित जाट ने कहा है कि यदि सरकार समय रहते इस संकट पर ध्यान नहीं देती है तो किसानों की फसल प्रभावित होने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर असर पड़ेगा। अतः यदि किसानों को उनके हक का यूरिया खाद नहीं मिला तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी एवं अगली कड़ी में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसानों को एकत्रित कर ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने सभी कांग्रेसजनों सहित किसान संगठनों एवं जागरूक किसानों से कल ज्ञापन में शामिल होकर अपनी ताकत और एकता दिखाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE