BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2025, 4:48 pm
NEWS : स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार, पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार, सीएमएचओ ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चिकित्सा, स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग द्वारा ’राष्ट्रीय परिवार कल्याण’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत  परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढाने हेतु डॉ तारा चंद गुप्ता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चित्तोड़गढ़ एवं अति. सीएमएचओ द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी को दिखाकर रवाना किया।  
मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तारा चंद गुप्ता ने बताया कि परिवार कल्याण में पुरूषों की भागीदारी महिलाओं की तुलना में कम है इसको देखते हुए ’’स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार, पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार’’ की अवधारणा पर पुरूष नसबन्दी पखवाडा आयोजित किया जा रहा है।  सेवा वितरण सप्ताह  28 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 के दौरान जिले के चिन्हित चिकित्सा संस्थानो पर विशेष पुरूष नसबंदी दिवस का आयोजन किया जावेगा। इस अवधि में जनसंख्या स्थिरीकरण में पुरूषो की भागीदारी बढ़ाने हेतु सीमित परिवार और बच्चो मे अंतराल रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये सेवा प्रदान पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अपने क्षेत्र मे योग्य दंपत्तियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले एवं दूसरे बच्चे मे कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, परिवार नियोजन मे सहभागिता पर विस्त्रत चर्चा की जायेगी। साथ ही महिला एवं पुरुष नसबंदी के इच्छुक दंपत्तियों को प्रेरित कर संबन्धित क्षेत्र मे होने वाले नियत नसबंदी दिवस की दिनांक बताकर नसबंदी करवाने हेतु प्रेरित किया जायेगा। उक्त अवधि में लाभार्थियों को परिवार नियोजन साधनो को अपनाने के लिये परामर्श सेवायें प्रदान की जावेगी तथा नियत नसबंदी दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसमे नसबंदी तथा अंतराल साधनो की सेवा प्रदान की जावेगी। 
अति. मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ घनश्याम चावला ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण हेतु पुरूषो की भागीदारी सुनिष्चित करने का आहृान करते हुए बताया कि पुरूष नसबन्दी महिला नसबन्दी की अपेक्षा काफी सरल, सहज एवं सुरक्षित है। पुरूष नसबन्दी पर प्रत्येक सफल केस को देय 3000/- रू. की क्षतिपुर्ति राशि तथा प्रेरक को देय 400/-रू. की प्रोत्साहन राशि देय है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE