चित्तौड़गढ़। बेरोजगारी व वोट चोरी सहित युवाओं व छात्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर एनएसयूआई के बेनर तले जिलाध्यक्ष संजय राव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई प्रदेश महासचिव संजू सेन ने बताया कि कार्यकर्ताओं को संजय राव ने संबोधित करते हुए महाविद्यालयों और विद्यालयों में स्टाफ की कमी व शिक्षा के गिरते स्तर को गंभीर समस्या माना है। बेरोजगार युवाओं के रोजगार की मांग उठाते हुए राव ने कहा कि एसआईआर की आड़ में मतदाताओं को वोट देने के हक से वंचित कर वोट चोरी के द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव आशा राम गाडरी ने सीमेंट फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं को मौका देने के साथ ही शहर की समस्याओं की ओर ध्यान देने का आग्रह किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बना कर मुख्यमंत्री भजन लाल का पुतला दहन किया और बाद में राज्यपाल के नाम तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
इस दौरान यूथ कांग्रेस प्रदेश संयोजक दीपक सिंह राठौड़, वरिष्ठ महासचिव युवराज श्रीमाली, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेंद्र छापरवाल, पूर्व प्रदेश महासचिव रामकिशन चौधरी, प्रदेश सह सचिव खुमेंद्र गुर्जर, पूर्व जिला महासचिव यशप्रताप सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी, पंकज शर्मा, प्रदेश महिला सचिव सफ़ीना खान, सेवादल शहर अध्यक्ष सना खान, दिग्विजय सिंह चुंडावत, अल्पेश गोस्वामी, मनीष सुथार, विजय भाटी, भंवर सिंह शक्तावत, शुभम शर्मा, पिंटू खटीक, आनंद कुमावत, अनीश अटवाल, आदित्य चावला, रोनी चावला, छोटू गुर्जर, चिंटू शर्मा, एड रज़ा शेख, अविनाश आचार्य, रवि जायसवाल, विक्रम अहीर, नवरत्न प्रजापत, संजय उपाध्याय, वसंत सेन, हेमंत धाकड़, विकास धाकड़, मयंक पुरी, राहुल गाडरी, महेश धनगर, रामरतन गाडरी, आयुष वर्मा, कृष्ण चौधरी, पूजा राठौड़, किट्टू वैष्णव, पूजा शर्मा, मुस्कान, कोमल सुथार, खुशबू लोधा के साथ ही कांग्रेस जिला महामंत्री अहसान पठान, जिला सचिव आशीष त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष इम्तियाज़ लौहार, दिनेश शर्मा, गोविन्द कोठारी, लक्ष्मी नारायण कुमावत, अजय लोट, शौकीन पूर्बिया, इरफान खान, जेपी रैगर, लक्ष्मी नारायण शर्मा, फतह लाल प्रजापत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।