BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2025, 5:55 pm
KHABAR : कांग्रेस संगठन में महेश वीरवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल व जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती ने किया सम्मान, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस के वरिष्ठ एवं जनाधार वाले नेता महेश वीरवाल को प्रदेश कांग्रेस संगठन ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले वे कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर रहते हुए सफल कार्यकाल निभा चुके हैं।

वीरवाल लम्बे समय से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे स्वयं एक बार पार्षद भी रह चुके हैं। सामाजिक मुद्दों को मुखरता से उठाने, जनता की आवाज बुलंद करने तथा प्रशासनिक अधिकारियों से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान की उनकी कार्यशैली को संगठन ने विशेष रूप से सराहा है। मैदान में सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दिलाई है।

प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद कांग्रेसजनों में खुशी का माहौल रहा। शहर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर और पुष्पहारों से उनका स्वागत किया। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में भी उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, शहर अध्यक्ष मोनू लोक्स, राकेश अहीर, कांग्रेस पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं महिला कांग्रेस से जुड़ी पदाधिकारिणियों ने वीरवाल का अभिनंदन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE