BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 108 एम्बुलेंस बनी जीवन रक्षक, ईएमटी अनिल.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार एनडीपीएस किंगपिन राकेश जाट.. <<     BIG REPORT : कंजार्डा में “प्रशासन आपके द्वार”.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का मंदसौर में विशाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2025, 6:35 pm
KHABAR : विश्व एड्स दिवस पर कलेक्टर ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी, माय रेड प्लेज पर किए हस्ताक्षर, बोली- एड्स को लेकर समाज से संकोच को दूर करना होगा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “व्यवधान पर काबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाना” रही। कलेक्टर अदिती गर्ग ने विशाल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा “माय रेड प्लेज-आओ मिलकर एक कमिटमेंट लें, एचआईवी/एड्स को दूर भगाएँ” पर हस्ताक्षर किए। 

कलेक्टर गर्ग ने कहा कि एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में फैले संकोच और भ्रांतियों को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि “बीमारी को बीमारी की तरह ही लेना चाहिए। इसके प्रति जागरूकता और सही जानकारी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन है।” कार्यक्रम में डॉ. शशि गांधी (डीन) ने एचआईवी के चार प्रमुख कारणों, जांच प्रक्रिया, एचआईवी/एड्स एक्ट 2017 तथा जांच व परिणाम की गोपनीयता पर विस्तृत जानकारी दी। सीएमएचओ डॉ. एस.जी. चौहान ने बताया कि इस वर्ष जिले में 117 पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं तथा वर्तमान में 2158 मरीज ए.आर.टी. उपचार प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में ए.आर.टी. सेवाओं में मंदसौर जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। उपचार के परिणाम भी प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के हैं। 

कार्यक्रम में सुन्दरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा एचआईवी/एड्स रोकथाम पर आधारित प्रभावी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जागरूकता रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर गांधी चौराहा, बस स्टैंड होते हुए जिला प्रशिक्षण केंद्र आईपीपी-6 पर संपन्न हुई। प्रतिभागियों को 1097 हेल्पलाइन नंबर अंकित पेन एवं जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला एड्स नियंत्रण समिति के नोडल अधिकारी राजेश रजक द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE