नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने 01 दिसंबर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित अपराधों, चालान, मर्ग तथा विवेचनाधीन मामलों की थाना-वार विस्तृत समीक्षा की गई।
एसपी जायसवाल ने अधिकारियों को निम्न निर्देश प्रदान किए-
- थानों में लंबित अपराधों का शीघ्र और प्रभावी निराकरण किया जाए।
- लंबित चालान एवं मर्ग प्रकरणों के निराकरण में विलंब न हो।
- धारा 173(8) जा.फो. के तहत विवेचनाधीन मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
- ठंड के मौसम में बढ़ रही नकबजनी की घटनाओं को देखते हुए रात्रि गश्त को सक्रिय और प्रभावी बनाया जाए तथा थाना प्रभारी स्वयं भी क्षेत्र भ्रमण करें।
- लंबित खात्मा एवं खारजी प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत करवाया जाए।
- वीसीएनबी को अद्यतन रखा जाए।
- मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी और सतत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
- प्रभात गश्त को नियमित व प्रभावी बनाया जाए तथा धार्मिक स्थलों का लगातार निरीक्षण किया जाए।
- सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जाए।
- नफीस एप्लीकेशन, आईसीजेएस एवं ई-साक्ष्य एप का अधिकतम उपयोग किया जाए।
- महिला संबंधित अपराधों में संवेदनशीलता रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
- थानों व चौकियों पर आने वाले फरियादियों के साथ सद्व्यवहार कर उनकी समस्याएं शांतिपूर्वक सुनकर समाधान किया जाए।
अपराध समीक्षा बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा शाबेरा अंसारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर, उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) निकीता सिंह सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।