गरोठ/शामगढ़। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ग्राम गंगासी, विकासखण्ड गरोठ में विद्युत लाइन सुधार कार्य पूर्ण किया गया।
अधीक्षण यंत्री (एमपीईबी) आरसी जैन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में एलटी घरेलू लाइन की स्थिति खराब होने तथा कंडक्टर ढीले होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दो स्पैन की एलटी केबल को बदलना आवश्यक है।
इस पर स्थानीय चंदवासा वितरण केंद्र की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों स्पैन की एल.टी. लाइन केबल को बदला और विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से पुनः बहाल कर दिया।
जैन ने बताया कि सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायतों को भी विभाग गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति जारी रहे।
विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि लाइन संबंधी किसी भी समस्या या संभावित खतरे की स्थिति में निकटतम विद्युत कार्यालय अथवा अधिकृत माध्यम से तत्काल सूचना दें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके।