नीमच। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय जीरन में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. बाला शर्मा ने गीता जयंती का महत्व बताते हुए गीता के उपदेशों के माध्यम से जीवन को सरल और सफल बनाने के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को गीता के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. रविकांत जाटव, डॉ. आशीष सोनी एवं प्रो. रितेश चौहान ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और गीता के 15वें अध्याय के महत्व तथा उसके व्यावहारिक जीवन में उपयोग पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के अंत में मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा गीता के 15वें अध्याय पर आधारित बुकलेट का वितरण किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।