नीमच। जिला जेल नीमच में विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के तत्वावधान में एचआईवी जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक अधिकारी प्रवीण, उपाधीक्षक एनएस राणा तथा सीएचडब्ल्यू उपस्थित रहे।
शिविर में जेल चिकित्सक शक्तावत तथा फार्मासिस्ट कन्हैया भी मौजूद रहे। कैदियों को एचआईवी से संबंधित जानकारी, बचाव के उपाय तथा स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधाएँ प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।