BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 10:28 am
KHABAR : कार्तिक मेले में मासपेशियों का प्रदर्शन, राज्य शरीर सौष्ठव संस्था के विशेष सहयोग से 36 वीं मेयर ट्रॉफी वेस्टर्न जोनल बॉडीबिल्डिंग चौंपियनशिप आयोजित, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर 

Share On:-

उज्जैन। कार्तिक मेले में मासपेशियों का प्रदर्शन हुआ। सर्द मौसम के बावजूद हजारों खेल प्रेमी आयोजन में आये एक से बढ़कर एक शरीर साधकों की थिरकती मासपेशियों को देखने के लिए देर रात तक जुटे रहे। 400000 से अधिक का नगद पुरस्कार दिया गया। स्पर्धा में गोवा, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, विदर्भ, गुजरात, मध्य प्रदेश के 250 से भी अधिक शरीर साधक पहुंचे थे। 


उज्जैन के कार्तिक मेले में नगर निगम द्वारा आयोजित इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई के मार्गदर्शन में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था के विशेष सहयोग से 36 वीं मेयर ट्रॉफी वेस्टर्न जोनल बॉडीबिल्डिंग चौंपियनशिप आयोजित हुई। स्पर्धा की अध्यक्षता महापौर मुकेश टटवाल ने की। स्पर्धा में गोवा, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, विदर्भ, गुजरात, मध्य प्रदेश के 250 से भी अधिक शरीर साधक सर्द मौसम में संगीत की धुन पर थिरकते हुए मांसपेशियों का प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रभक्ति की धुन पर फिट इंडिया स्वस्थ भारत, स्वच्छता का मिशन का संदेश दिया। चौंपियनशिप में 10 वजन समूह में 4 लाख से अधिक कैश प्राइज व आकर्षक स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ शरीर साधक को 65 हजार कैश प्राइज, वेस्टर्न झोनल चौंपियन का खिताब, मेयर ट्रॉफी के साथ प्रदान किया गया। स्वर्गीय जगदीश नारंग की स्मृति में बेस्ट पोजर ट्रॉफी व 15 हजार नगद प्रदान किए गए इसी प्रकार स्वर्गीय चुन्नी पहलवान व कमल यादव काका की स्मृति में बेस्ट मस्कुलर मेन और स्वर्गीय गुरमुख दास थानी की स्मृति में मोस्ट इंप्रूव्ड बॉडी का खिताब नगद राशि के साथ वितरित किए गए। कार्यक्रम में आयोजन समिति संयोजक पूनम जायसवाल, प्रेम सिंह यादव, पूर्व मिस्टर इंडिया (सिविल सर्विसेस) जितेंद्र सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास स्वामी थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE