BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 10:38 am
KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय दीपाखेड़ा में गीता जयंती पर हुआ सामूहिक गीता पाठ का आयोजन, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने भक्तिभाव से की सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्राचार्य दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि, गीता जयंती के पावन अवसर पर एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय दीपाखेड़ा में आज एक प्रेरणादायी एवं संस्कारमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक गीता पाठ रहा, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने भक्तिभाव से सहभागिता की। 

कार्यक्रम में शिक्षक गोपाल पाण्डे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के पंद्रहवें अध्याय के श्लोकों का भावपूर्ण वाचन एवं सरल व्याख्या प्रस्तुत की। पाण्डे ने संसार रूपी उल्टे अश्वत्थ वृक्ष के माध्यम से वैराग्य, निष्काम कर्म एवं आत्मस्वरूप जैसे गहन विषयों को विद्यार्थियों के समझने योग्य ढंग से समझाया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों में नैतिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना था। इस प्रकार के आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक होते हैं बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील एवं सुसंस्कारित नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE