पिछोर। पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशानुसार, पिछोर विकासखंड के छत्रसाल स्टेडियम में 13 से 18 वर्ष की बालिकाओं के लिए क्रिकेट टैलेंट सर्च का आयोजन किया गया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है शिवपुरी क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच अरुण सिंह की देखरेख में हुई इस ट्रायल में लगभग 200 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया यह पहल खेल युवा कल्याण विभाग के निर्देशों के तहत हो रही है, ताकि प्रदेश की बेटियाँ देश का नाम रोशन कर सकें।