खरगोन। वेंकट विद्यालय गोपालपुरा के लगभग 70 बच्चों ने कसरावद सब जेल का शैक्षणिक दौरा किया। इस विज़िट का उद्देश्य बच्चों को कानून व्यवस्था, न्याय प्रणाली तथा सुधार गृहों की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था।
सहायक जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह उमरिया ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के रहने की व्यवस्था, शिक्षा-प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा सुधारात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि जेल केवल दंड देने का स्थान नहीं है, बल्कि अपराधियों को सुधारकर समाज की मुख्यधारा में वापस लाने का केंद्र भी है।
इस दौरान छात्रों ने सहायक जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह उमरिया से कई प्रश्न पूछे, जिनका सहायक जेल अधीक्षक ने सरल भाषा में उत्तर दिया। बच्चों को कैदियों के भोजन कक्ष मेडिकल कक्षा ऑनलाइन पेशी कक्ष का अवलोकन भी कराया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के दौरे से बच्चों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे समाज में अनुशासन व जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से समझते हैं।
पैरा लीगल वालंटियर आकिल खान द्वारा भी बच्चों कानून की जानकारी दी गई साथही बताया गया कि घृणा अपराध से करो अपराधी से नहीं इस अवसर पर समस्त जल स्टाफ के साथ स्कूल स्टाफ माया शर्मा - प्राचार्य, राहुल यादव - उप प्राचार्य, अभिषेक गोयल -शिक्षक, विजय झामरे - शिक्षक, प्रकाश पाटीदार - शिक्षक, अर्चना दुबे - शिक्षिका, कुमारी संध्या पटेल -शिक्षिका, कुमारी रानी वर्मा - शिक्षिका मौजूद रहे।