BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 11:00 am
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 अन्तर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सहकारी अधिकारी एवं कर्मचारी पुरूस्कृत, कलेक्टर गर्ग ने समय सीमा बैंठक में वितरित किए प्रशस्ति पत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 अंतर्गत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. मंदसौर कार्यक्षेत्र के जिला मंदसौर एवं नीमच अंतर्गत 35 शाखाओ एवं सबद्ध 172 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में श्रेष्ठ कार्य निष्पादन हेतु कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक अदिती गर्ग द्वारा बैंक एवं संस्थाओ के अधिकारीयो एवं कर्मचारियों को सुशासन भवन में आयोजित सप्ताहिक समय सीमा समीक्षा बैठक में पुरूस्कृत किया गया।

बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कच्छारा द्वारा जानकारी दी गई की कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक के कुशल मार्गदर्शन एवं नियंत्रण में बैंक द्वारा प्रगति के नये कीर्तिमान स्थापित किये गये है जिससे बैंक की लाभप्रदता में वृद्धि हुई है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक द्वारा बैंक की गत समीक्षा बैठक में बैकिंग गतिविधियों के क्रियान्वयन में महती भूमिका निर्वहन करने वाले रूटलेवल तक के कर्मचारीयों को दायित्वो के उत्कृष्ट निर्वहन हेतु पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। अतः बैंक में व्यवसाय विविधिकरण क्षेत्र में उल्लेखनिय कार्य हेतु वसूली कार्य, एन.पी.ए. में कमी, अमानत वृद्धि, अल्पावधि एवं मध्यावधि ऋण वितरण, के.सी.सी. वितरण, फण्ड् एवं फर्टीलाईजर मेनेजमेंट, सी.एम. हेल्पलाईन में लम्बित शिकायतो के शिघ्र निराकरण, फसल बिमा आदि कार्याे में श्रेष्ठ कार्य निष्पादन हेतु बैंक एवं संस्थाओं के अधिकारीयो एवं कर्मचारीयो को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किये गये। कलेक्टर द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारीयो की प्रसंशा एवं प्रोत्साहन से कर्मचारीयों की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है एवं अन्य कर्मचारीयों को मोटीवेशन मिलता है जिस से संस्थान की कार्य प्रगति एवं विकास सम्भव हो पाता है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE