BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 11:05 am
KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने कहा- एसआईआर डिजिटाइजेशन में सभी बीएलओ शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए। 

कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा बीएलओ से एसआईआर का कार्य पूर्ण करवाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी साप्ताहिक बैठक पालन प्रतिवेदन समय पर भेजें। भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कहा कि समय सीमा में आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सिविलवाद अंतर्गत लंबित प्रकरणों में हाई कोर्ट में समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने पेंशन प्रकरणों को गंभीरता से लेने की बात दोहराते हुए कहा कि कोई भी पेंशन मामला अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। मॉडल रोड निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए। जहां-जहां अतिक्रमण है, उन्हें चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही की जाए ताकि वास्तविक स्वरूप में मॉडल रोड का निर्माण हो सके। विद्युत विभाग को घंटाघर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग को उन सभी राजस्व गांवों में लंबित सर्वे कार्य तुरंत पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया, जहां सर्वे की प्रक्रिया शेष है। पशुपालन विभाग को जिले में संचालित गौशालाओं का सर्वे तेजी से पूर्ण कर समग्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित सभी जिलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE