मंदसौर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टीएस बघेल ने पुलिस लाइन मंदसौर में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली तथा उपस्थित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण कर गणवेश में सुधार के निर्देश दिए।
मंगलवार 02 दिसंबर 2025 को जिला पुलिस लाइन मंदसौर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल ने सलामी स्वीकार की। इसके बाद उन्होंने परेड में शामिल राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों तथा कर्मचारियों के टर्नआउट का विस्तृत निरीक्षण किया।
एएसपी बघेल ने परेड के उपरांत सभी पुलिसकर्मियों के गणवेश की जांच करते हुए आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान जिले के अन्य राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी, विभिन्न थानों एवं चौकियों का बल तथा डॉग स्क्वॉड दल भी उपस्थित रहा।